Mahakaushal Tines

MP Weather Update : जनवरी के पहले सप्ताह में खुला रहेगा मौसम, मालवा में ठंड ने तोड़ा 67 साल पुराना रिकॉर्ड

MP Weather Update

MP Weather Update : भोपाल। इस बार मध्यप्रदेश में सर्दी ने असामान्य तेवर दिखाए हैं। मालवा अंचल में कड़ाके की ठंड पड़ने से कई रिकॉर्ड टूट गए। विशेषज्ञों के अनुसार, हवाओं की दिशा बदलने और जलवायु परिवर्तन के असर से यह स्थिति बनी। इंदौर में 18 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.5°C दर्ज किया गया, जो पिछले 67 वर्षों में 10वां सबसे कम तापमान है।

रिकॉर्ड ठंड की वजहें (MP Weather Update):

– पश्चिमी राजस्थान पर बने प्रतिचक्रवात ने हवाओं की दिशा बदली। आमतौर पर मालवा में पश्चिमी हवाएं चलती हैं, लेकिन इस बार कश्मीर से उत्तरी ठंडी हवाएं सीधे पहुंचीं।
– जेट स्ट्रीम में अटलांटिक की ठंडी हवाओं का मिश्रण, जिसने सतह तक ठंड को दबाया।
– कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों का असर।
– जलवायु परिवर्तन: वर्षा के दिन कम हुए, गर्मी के दिन बढ़े, जिससे असामान्य तापमान गिरावट।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान (MP Weather Update) :

फिलहाल कोई सशक्त पश्चिमी विक्षोभ नहीं, मौसम साफ रहेगा। मावठा या बारिश की संभावना कम है। उत्तर-पूर्वी मप्र में 4-5 दिन कोहरा रह सकता है। 26 दिसंबर से तापमान में हल्की बढ़ोतरी। 29 दिसंबर को फिर थोड़ी गिरावट, लेकिन 30 दिसंबर के बाद बढ़ोतरी। जनवरी के पहले सप्ताह में मौसम खुला रहेगा, ठंड सामान्य। 27 दिसंबर का पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हुआ जिससे, ठंड फरवरी मध्य तक विदा हो सकती है। इससे गर्मी लंबी और तीखी होने की आशंका।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर