Mahakaushal Times

CM Mohan Yadav : सीएम मोहन यादव का सख्त रुख, जैन संत पर टिप्पणी मामले में तुरंत एक्शन के निर्देश

cm

CM Mohan Yadav : अशोकनगर। जैन मुनि सुधासागर जी महाराज के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सख्त एक्शन लिया है। जैसे ही मामला उनके सामने पहुंचा, उन्होंने बिना देर किए साफ संदेश दे दिया कि इस तरह की हरकत किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगी। सीएम का साफ कहना है कि धार्मिक संतों या पूज्य व्यक्तित्वों के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी समाज में गलत संदेश देती है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।

एमपी में खुले बोरवेल पर सख्ती: अब जुर्माने के साथ होगी जेल, रेस्क्यू का पूरा खर्च भी वसूला जाएगा

एसपी को फोन कर दिए सख्त निर्देश

सीएम ने सीधे अशोकनगर एसपी को फोन लगाकर सीधे कहा कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। और इसमें किसी भी तरह कि कोई देरी नहीं होनी चाहिए, और जो भी कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई बनती है, वो तुरंत की जाए। साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जो आने वाले समय के लिए एक मिसाल बन जाए।

जैन समाज की शिकायत पर तेज हुआ मामला

इससे पहले जैन समाज के प्रतिनिधि विधायक अनिल जैन और वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र जैन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिले थे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी दी और बताया कि मुनिश्री सुधासागर जी महाराज समाज के बहुत ही पूज्य और सम्मानित संत हैं।

श्री चरणी और शेफाली की फिरकी में उलझा नीदरलैंड, भारत ने 209 रन बनाकर दर्ज की टूर्नामेंट की लगातार दूसरी जीत

सीएम के सख्त रुख के बाद अशोकनगर पुलिस भी एक्टिव हो गई है। शुरुआती जांच और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अधिकारी लगातार मामले पर नजर बनाए हुए हैं। मोहन यादव ने एक बार फिर दर्शया है कि उनके राज में किसी भी संत, साधु या धार्मिक व्यक्ति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सीधी और सख्त कार्रवाई होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर