Mahakaushal Tines

Mandla News : पुलिस आरक्षक गजेंद्र सरयाम पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने SP को दी शिकायत

Mandla News : पुलिस आरक्षक गजेंद्र सरयाम पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Mandla News : मंडला, मध्यप्रदेश। बालाघाट की 36वीं वाहिनी बटालियन में पदस्थ आरक्षक गजेंद्र सरयाम पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक युवती ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि आरक्षक ने शादी का झांसा देकर उसका लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया।

पीड़िता की शिकायत (Mandla News):

2023 में फेसबुक पर मुलाकात हुई। आरोपी ने शादी का वादा कर इंदौर और भोपाल बुलाया। होटलों में कई बार दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाने पर गाली-गलौज की और शादी से इनकार कर दिया। पहले शिकायत वापस लेने के लिए बहला-फुसलाया, इसका ऑडियो सबूत भी पीड़िता ने दिखाया है। उसका कहना है कि, आरोपी ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी आरक्षक की भूमिका को देखते हुए विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की संभावना है। पीड़िता को सुरक्षा प्रदान करने पर विचार किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर