Mahakaushal Tines

MP Weather Update : कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सितम जारी, 25 शहरों में पारा 10°C से नीचे

MP Weather Update

MP Weather Update : भोपाल। मध्यप्रदेश इन दिनों भीषण सर्दी, शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं और जेट स्ट्रीम की रफ्तार 287 किमी/घंटा होने से दिन-रात दोनों समय कनकनी बढ़ गई है। शहडोल के कल्याणपुर में सबसे कम 3.8°C और राजगढ़ में 4°C तापमान दर्ज हुआ। कई जिलों में ओस जमने लगी है।

घना कोहरा, ट्रेनें-ट्रैफिक प्रभावित (MP Weather Update)

ग्वालियर-चंबल और विंध्य क्षेत्र में कोहरा सबसे ज्यादा परेशान कर रहा है। ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, भोपाल, शाजापुर, रायसेन, विदिशा में विजिबिलिटी बेहद कम। भोपाल-इंदौर-उज्जैन की कई ट्रेनें 4-5 घंटे लेट चल रही हैं।

25 शहरों में पारा 10°C से नीचे (MP Weather Update)

– कल्याणपुर (शहडोल): 3.8°C
– राजगढ़: 4°C
– भोपाल: 5.6°C
– इंदौर: 6.4°C
– जबलपुर: 8°C
– ग्वालियर: 9°C
– उज्जैन: 9.5°C

पचमढ़ी, मलाजखंड, मंडला, खजुराहो, रायसेन, दमोह, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, दतिया, गुना, बैतूल, सागर, सीधी, सतना समेत 25+ शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम। दिन का तापमान भी कई जगह 20 डिग्री से नीचे। ग्वालियर में एक दिन में 7 डिग्री की गिरावट – अधिकतम 15.9°C।

स्कूलों में छुट्टी (MP Weather Update)

ठंड को देखते हुए सरकार ने 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक UKG से 12वीं तक सभी शासकीय-निजी स्कूलों में विंटर वेकेशन घोषित किया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

रिकॉर्ड तोड़ ठंड (MP Weather Update)

इस साल नवंबर-दिसंबर में पुराने रिकॉर्ड टूटे। भोपाल में नवंबर में 15 दिन शीतलहर (1931 के बाद सबसे लंबा)। 17 नवंबर को 5.2°C – ऐतिहासिक। इंदौर में 25 साल बाद इतनी ठंडी रात (6.4°C)।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर