Mahakaushal Tines

Katni News : बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला, दबोचकर जंगल ले गया; 10 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में दहशत

Katni News : बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला, दबोचकर जंगल ले गया

Katni News : कटनी (विजयराघवगढ़)। तहसील के घुनौर गांव में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। 10 वर्षीय बच्चा गांव के पास खेल रहा था, तभी झाड़ियों से निकला तेंदुआ अचानक झपटा मारकर उसे दबोच लिया और जंगल की ओर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाया, लेकिन तेंदुए की रफ्तार के आगे कुछ न कर सके। लोग दहशत से खड़े रह गए।

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ड्रोन, पगमार्क ट्रैकिंग और घेराबंदी कर सर्च शुरू किया गया। कुछ देर बाद बच्चे का शव मिला। शव पर गहरे घाव थे और कपड़े खून से लथपथ थे। बच्चे की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों का रोष (Katni News)

गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही थी। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोग वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर तेंदुए की तलाश तेज कर दी है। पिंजरा लगाने और ट्रैंकुलाइज करने की तैयारी है। घटना से पूरे इलाके में दहशत है। लोग बच्चों को बाहर खेलने से रोक रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर