Mahakaushal Times

CM Mohan Yadav Announcement : लोकतंत्र सेनानियों को स्पेशल ट्रेन से तीर्थयात्रा…सर्किट हाउस में 2 दिन का स्टे फ्री, CM की बड़ी घोषणा

cm mohan yadav

CM Mohan Yadav Announcement : मध्य प्रदेश। भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के लिए विशेष तीर्थयात्रा ट्रेन चलाई जाएगी। प्रदेश के रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस में दो दिन तक नि:शुल्क ठहरने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मुफ्त इलाज, एयर एंबुलेंस की सुविधा और ताम्रपत्र से वंचित सेनानियों को जल्द सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों की स्मृति में उनके गांव और कस्बों में शिलालेख लगाने तथा पार्क, मार्ग और खेल मैदानों का नाम उनके नाम पर रखने की भी घोषणा की।

Simhasth 2026 : सिंहस्थ के लिए शिप्रा घाटों के निर्माण का 60% काम पूरा, CM बोले- श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा

लोकतंत्र के संघर्ष को किया याद

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। इस अवसर पर 96 वर्षीय लक्ष्मी नारायण पाटीदार, 95 वर्षीय शांति लाल संघवी और पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता का विशेष अभिनंदन किया गया।

उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोगों का योगदान देश कभी नहीं भूल सकता। उनके संघर्ष के कारण आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।

MP Pension Scheme : CM मोहन यादव ने 33.92 लाख हितग्राहियों के खातों में भेजी पेंशन, एक क्लिक में ट्रांसफर हुई करोड़ों की राशि

कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर संविधान के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपातकाल लोकतंत्र का सबसे कठिन दौर था, जब लोगों के अधिकार छीन लिए गए थे।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की ताकत ही है कि आज एक सामान्य परिवार का व्यक्ति भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी संघ के पदाधिकारियों ने भी आपातकाल को लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानियों के समान सम्मान देने की मांग दोहराई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर