Mahakaushal Tines

विक्रांत मैसी की अनोखी पेरेंटिंग: बेटे के बर्थ सर्टिफिकेट पर नहीं लिखा कोई धर्म, बोले- 'यह मेरा अधिकार'


नई दिल्ली । फिल्म ’12वीं फेल’ के जरिए हर घर में अपनी पहचान बनाने वाले विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और पेरेंटिंग स्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं। विक्रांत और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर के घर पिछले साल 7 फरवरी 2024 को बेटे ‘वरदान’ का जन्म हुआ था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विक्रांत ने साझा किया कि उन्होंने अपने बेटे के कानूनी दस्तावेजों में धर्म की पहचान को अनिवार्य नहीं बनाया है।

मल्टीकल्चरल परिवार और कड़वे अनुभव टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में विक्रांत ने बताया कि वह एक ऐसे परिवार से आते हैं जहाँ विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों का संगम है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में धार्मिक तनाव और उसके नकारात्मक पहलुओं को बहुत करीब से देखा है। शायद यही वजह है कि वह अपने बेटे को बचपन से ही किसी खास धार्मिक लेबल में बांधना नहीं चाहते थे। विक्रांत ने स्पष्ट किया कि उनके इस फैसले का उद्देश्य अपने बेटे को उन तनावों से बचाना है जो अक्सर धर्म के नाम पर समाज में पैदा होते हैं।

भारत सरकार के नियमों का हवाला विक्रांत ने अपने फैसले का बचाव करते हुए भारतीय कानून और सिस्टम की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार हमें यह विकल्प देती है कि हम आधिकारिक दस्तावेजों में धर्म का उल्लेख करना चाहते हैं या नहीं। उन्होंने इसकी तुलना उस नियम से की जिसके तहत अब सिंगल महिलाओं को पासपोर्ट पर पति का नाम देना अनिवार्य नहीं है। विक्रांत के मुताबिक सरकार द्वारा दी गई इस आजादी का इस्तेमाल करना उनका अधिकार है और उन्होंने वही किया जो उन्हें अपने बच्चे के भविष्य के लिए सही लगा।

बेटे को दी चुनने की आजादी एक्टर ने इस बात पर जोर दिया कि वह चाहते हैं कि वरदान जब बड़ा हो जाए और दुनिया को समझने लगे तो वह खुद तय करे कि उसे किस विचारधारा या धर्म का पालन करना है। विक्रांत और शीतल की यह सोच आधुनिक भारत की एक नई तस्वीर पेश करती है जहाँ माता-पिता बच्चों पर अपनी पहचान थोपने के बजाय उन्हें स्वतंत्र व्यक्तित्व बनाने की ओर अग्रसर हैं। विक्रांत की इस सादगी और प्रगतिशील सोच की सराहना उनके चाहने वाले जमकर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर