Aalmi Tablighi Ijtema : भोपाल । जिले के ईंटखेड़ी इलाके में शुक्रवार को फज्र की नमाज के बाद 78वां आलमी तब्लीगी इज्तिमा शुरू होगा। 600 एकड़ क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 12 लाख जायरीन के आने का अनुमान है। दिल्ली में हालिया धमाके के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
चार दिवसीय (14 से 17 नवंबर) यह वैश्विक धार्मिक सम्मेलन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मुस्लिम जमावड़ा माना जाता है, जिसमें 19 देशों के जमाती हिस्सा लेंगे। पूरे आयोजन स्थल पर चप्पे-चप्पे सुरक्षा तैनात है।
आयोजकों ने एंबुलेंस, सीसीटीवी निगरानी और इमरजेंसी कॉरिडोर की व्यवस्था की है। 17 नवंबर सुबह 4 बजे से भोपाल शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। कई रूट डायवर्ट किए गए हैं।