क्या बोलीं आकांक्षा?
आकांक्षा ईटाइम्स को दिए बयान में कहा, “हमारी शादी में कोई परेशानी नहीं है। उस पोस्ट का गौरव से कोई लेना-देना नहीं है। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो सोशल मीडिया पर पर्सनल चीजें लिखूं। ये पोस्ट सिर्फ मेरे अपकमिंग प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए किया गया था।”
‘मां न बनना एक पर्सनल चॉइस है’
कुछ लोगों ने आकांक्षा के पोस्ट को गौरव के पिता बनने की इच्छा और उनके मां न बनने के फैसले से भी जोड़ा था। आकांक्षा ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, “मैं इस समय ट्रोल क्वीन हूं! मैं हमेशा से इस टॉपिक पर खुलकर बात करती हूं। गौरव ज्यादा सावधान रहते हैं क्योंकि वह मेरी इमेज प्रोटेक्ट करना चाहते हैं। हमारे बीच एज गैप है और वह इतने समझदार हैं कि वह ये मेरी बात समझ सकते हैं। मैंने साफ कहा है कि मैं खुद को मां बनते हुए नहीं देखती। यह एक पर्सनल चॉइस है और मुझे इसे किसी के सामने सही ठहराने की जरूरत महसूस नहीं होती।”
‘मुझे विलेन कहलाने में कोई दिक्कत नहीं है’
आकांक्षा आगे कहती हैं, “सोशल मीडिया के बाहर, मैं कभी किसी ऐसे इंसान से नहीं मिली जिसने मुझसे कहा हो कि मैं गलत हूं या मेरे फैसलों पर सवाल उठाया हो। जिन लोगों से मैं मिलती हूं, वे सपोर्टिव हैं और मुझे अपनी शर्तों पर जिंदगी जीते हुए देखकर खुश होते हैं। मुझे नफरत से कहीं ज्यादा प्यार और पॉजिटिविटी मिलती है। खुशकिस्मती से, मैं इमेज को लेकर कॉन्शियस नहीं हूं। मुझे विलेन कहलाने में कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि ये वो लोग हैं जो गौरव से प्यार करते हैं। आखिर में, मेरे पति मेरे साथ खड़े हैं और हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे के लिए क्या मायने रखते हैं।”