Mahakaushal Times

अनूपपुर : कोयला चोरी के लिए मालगाड़ी पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत

अनूपपुर : कोयला चोरी के लिए मालगाड़ी पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत

अनूपपुर, मध्यप्रदेश। जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। कोयला चोरी करने के इरादे से मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मृतक युवक की पहचान सूरज खैरवार (निवासी बनगांव) के रूप में हुई है। वह मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया था, तभी हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी भेज दिया।

यह घटना कोयला तस्करी और मालगाड़ी पर चढ़ने के खतरों को उजागर करती है। रेलवे पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मालगाड़ी पर चढ़ना या कोयला चोरी करना जानलेवा हो सकता है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाती है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर