Atmaram Pardi murder case : मध्यप्रदेश। आत्माराम पारदी हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि, गवाहों को धमकाने वाला बर्खास्त SI रामवीर सिंह कुशवाहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि, बर्खास्त एसआई को गिरफ्तार करने में पुलिस को ढाई साल लग गए।
बर्खास्त SI रामवीर सिंह कुशवाहा, आत्माराम पारदी हत्याकांड मामले में हाई कोर्ट से जमानत लेकर बाहर था। गवाहों को धमकाने के मामले में 6 अकटूबर को सुनवाई होनी थी। इसके पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बर्खास्त SI रामवीर सिंह कुशवाहा के गुना में होने की खबर पुलिस को लगी थी। बताया गया था कि, वह अपने समर्थकों से मिल रहा है। मुलाकातों के वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाले जा रहे थे। इसी आधार पर एसपी अंकित सोनी ने विशेष टीम का गठन किया जिसके बाद रामवीर सिंह कुशवाहा गिरफ्तार कर लिया गया।