Mahakaushal Times

Balaghat News : लोकायुक्त की टीम ने ग्राम पंचायत सचिव को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Balaghat News : लोकायुक्त की टीम ने ग्राम पंचायत सचिव को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Balaghat News : लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत परसवाड़ा की ग्राम पंचायत खरपड़िया के सचिव एवं ग्राम पंचायत उकवा के प्रभारी सचिव योगेश हिरवाने को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत उकवा के सामने सड़क पर हुई, जहां सचिव शिकायतकर्ता अंकुश पिता संतोष चौकसे से 50 हजार रुपये ले रहे थे।

शिकायतकर्ता का बयान (Balaghat News)

शिकायतकर्ता अंकुश चौकसे ने बताया कि शासन द्वारा उन्हें एक डिसमिल आबादी जमीन का पट्टा आवंटित किया गया है। भवन निर्माण के लिए ग्राम पंचायत उकवा से एनओसी लेनी थी। इसके लिए प्रभारी सचिव योगेश हिरवाने ने उनसे 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये देने की बात तय हुई।

सुबह अंकुश ने 50 हजार रुपये सचिव को दिए। इसी दौरान लोकायुक्त टीम ने छापा मारकर सचिव को रंगे हाथ पकड़ लिया।

लोकायुक्त की कार्रवाई (Balaghat News)

लोकायुक्त टीम ने सचिव योगेश हिरवाने को मौके से गिरफ्तार कर लिया और अग्रिम कार्रवाई के लिए बैहर ले जाया गया। टीम ने रिश्वत की राशि भी जब्त कर ली है। यह कार्रवाई लोकायुक्त जबलपुर के निर्देशन में की गई। मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर