Balaghat News : बालाघाट। नगर पालिका परिषद बालाघाट में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बड़ा घोटाला सामने आया है। 133 हितग्राहियों को कुल 1 करोड़ 14 लाख 10 हजार रुपये की राशि दे दी गई, लेकिन इनमें से ज्यादातर ने एक ईंट तक नहीं लगाई। कई तो राशि लेकर आवास बेचकर गायब हो गए। अब नपा ने 17 डिफॉल्टर हितग्राहियों के खिलाफ थाने में FIR के लिए आवेदन दे दिया है। पहले से 6 पर केस दर्ज हो चुका है।
क्या हुआ था? (Balaghat News)
मनमाने तरीके से पात्रता देकर राशि जारी की गई। हितग्राहियों ने किश्तें ले लीं, लेकिन निर्माण शुरू तक नहीं किया। कई ने तो आधा-अधूरा ढांचा खड़ा कर बेच दिया और फरार।
अब क्या कार्रवाई? (Balaghat News)
17 हितग्राहियों पर FIR (धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात), 56 के खिलाफ तहसीलदार से राजस्व वसूली प्रमाण-पत्र (RRC), 20-22 की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी है। वहीं डिफॉल्टरों के नाम-पते होर्डिंग पर चस्पा किए गए हैं।
नपा CMO बीडी कतरोलिया ने बताया, “शासन के निर्देश पर नाम सरेंडर कर दिए, लेकिन राशि वसूलने में दिक्कत आ रही थी। (Balaghat News) अब सख्ती की जा रही है। पूरी राशि वसूलकर शासन को लौटाई जाएगी।” कलेक्टर मृणाल मीणा भी मामले की निगरानी कर रहे हैं। नपा के उन अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी गाज गिरने की आशंका है जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर फर्जी हितग्राहियों को पात्र बनाया था।