Mahakaushal Times

Bhind News : अवैध रेत खनन पर कार्रवाई के दौरान माफिया ने मारे SDM की गाड़ी को ट्रैक्टर से टक्कर

Bhind News : अवैध रेत खनन पर कार्रवाई के दौरान माफिया ने मारे SDM की गाड़ी को ट्रैक्टर से टक्कर

Bhind News : मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रेत माफिया की दबंगई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोमवार सुबह मिहोना बायपास पर लहार के एसडीएम विजय सिंह यादव की सरकारी गाड़ी को रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जानबूझकर टक्कर मार दी। एसडीएम अवैध परिवहन की सूचना पर छापेमारी करने पहुंचे थे। राहत की बात रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी, हालांकि गाड़ी के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, एसडीएम को अवैध रेत ढुलाई की खबर मिली थी। सुबह करीब 10:30 बजे वे मिहोना बायपास पहुंचे, जहां दो ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत से भरी हुईं और बिना रॉयल्टी के ओवरलोड पाई गईं। जब एसडीएम ने इन्हें रोकने का प्रयास किया, तो एक ट्रैक्टर चालक ने बचने के लिए जानबूझकर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम ने मिहोना थाने को अलर्ट किया। पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों ट्रॉली को घेराबंदी कर जब्त कर लिया और थाने लाकर खड़ा करवाया। पुलिस ने चालकों के खिलाफ अवैध खनन, ओवरलोडिंग, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

एसडीएम विजय सिंह यादव ने कहा कि ओवरलोड और तेज रफ्तार वाले ये वाहन आम लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा हैं। रेत माफिया पर किसी भी दबाव या लापरवाही के बिना सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर