Bhopal Crime News : मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल क्राइम का अड्डा बन गई है। कहीं मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत हो रही है तो कहीं बोरे में लाश मिल रही है। बोरे में लाश मिलने के मामले को सीरियल किलर से जोड़ा जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि, मानव मांस के टुकड़े पानी से भरे खाली प्लॉट में मिले हैं। इसका पता भी तब चला जब पानी में मानव शरीर का पैर पानी में तैरता मिला।
लाश का पता 7 अक्टूबर को शाम के समय लगा। 8 अक्टूबर की सुबह पुलिस की टीम यहां जांच करने पहुंची है। जहां लाश मिली है वहां कई लोग रहते हैं। लाश मिलने की बात जानकर यहां के लोग डरे हुए हैं।
महिला की हो सकती है लाश –
लाश की टुकड़ों से भरे बोर को सबसे पहले कुछ बच्चों से देखा। इसकी सूचना बच्चों ने माता – पिता को दी। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को जैसे ही इस बात की सूचना दी गई तो मौके पर टीम पहुंची। मांस के टुकड़ों से भरे बोर को पुलिस ने कब्जे में किया। लाश किसी महिला की मानी जा रही है। मांस के टुकड़े और हड्डियों को पुलिस ने पोस्टमार्टम और जांच के लिए भेज दिया है।
महिला के कपड़े और कुछ हड्डियां भी मिली –
जिस प्लॉट में लाश मिली उसमें 3 से 4 फीट तक पानी भरा हुआ था। लाश का बोरा मिलने के बाद मोटर से पानी खाली करवाया गया। इसके बाद यहां से महिला के कपड़े और कुछ हड्डियां भी मिली हैं।