Bhopal News : भोपाल। राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक बेहद घिनौना मामला सामने आया है। हत्या के मामले में 14 साल जेल की सजा काटकर छूटे पिता ने अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ बार-बार बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामले की जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी मां के साथ छोला मंदिर इलाके में रहती थी। पिता 14 साल की सजा पूरी कर हाल ही में जेल से छूटा था। छूटने के बाद वह बेटी के पास पहुंचा और उसे धमकाकर अपने साथ रख लिया।
बदनामी और डर के कारण किसी को नहीं बताया (Bhopal News)
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पिछले 15 दिनों से बेटी के साथ दुराचार किया। पीड़िता ने समाज की बदनामी और डर के कारण किसी को नहीं बताया। बाद में उसने मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मां ने छोला मंदिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
POCSO, बलात्कार और अन्य धाराओं में मामला दर्ज (Bhopal News)
पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ POCSO एक्ट, बलात्कार और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। जांच के दौरान आरोपी की पुरानी हत्या की सजा का खुलासा हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है।