Bhopal News : मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इस बार तो भाजपा की महिला नेता इन लोगों का शिकार बनी हैं। बताया जा रहा है कि, भाजपा की महिला नेता को बाल पकड़कर पीटा गया है। इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। भाजपा महिला नेता को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटते हुए लोगों का वीडियो दिल दहला देने वाला है।
यह घटना सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र की सिद्धि कॉलोनी की बताई जा रही है। यहां गुर्जर परिवार के लोगों और ब्राह्मण परिवार के लोगों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि, गुर्जर परिवार के लोग ब्राह्मण परिवार के लोगों को मंदिर जाने से रोक रहे थे। कुछ दिन पहले इस परिवार का एक अन्य ब्राह्मण परिवार से विवाद हुआ था।
भाजपा की महिला नेता की पहचान बिलखिरिया मंडल महामंत्री शकुन शर्मा के रूप में हुई है। शिव मंदिर को लेकर हुए विवाद के चलते उनकी बाल पकड़कर पिटाई की गई। मामला थाने तक पहुंचा या नहीं फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।