Bhopal News : भोपाल। एम्स भोपाल में आयोजित म्यूजिकल इवेंट में मशहूर सिंगर मोहित चौहान (Mohit Chauhan) लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे। ‘नादान परिंदे’ गाते वक्त स्टेज पर लगे लाइट सेटअप से उनका पैर टकराया और वे अचानक गिर पड़े। पूरा हॉल एक पल के लिए सन्न रह गया, लेकिन अगले ही सेकंड मोहित ने खुद को संभाला, मुस्कुराते हुए खड़े हुए और बिना रुके गाना जारी रखा। दर्शकों ने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Bhopal News)
गिरने के बावजूद मोहित को कोई चोट नहीं आई। वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और परफॉर्मेंस बखूबी पूरी की। स्टेज के पास खड़े एक दर्शक ने यह पल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कमेंट कर रहे हैं – “सच्चा कलाकार, गिरकर भी नहीं रुका।”
इवेंट में मोहित ने ‘साड्डा हक’, ‘तुम से ही’, ‘अभी कुछ दिनों से’, ‘इलाही’ जैसे सुपरहिट गाने गाए और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। (Bhopal News) एम्स भोपाल के इस म्यूजिकल नाइट को यादगार बनाने में मोहित का यह जज्बा सबसे खास रहा।