Mahakaushal Times

Bhopal News : सफाई नहीं होने पर नगर निगम दरोगा की पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना

Bhopal News : सफाई नहीं होने पर नगर निगम दरोगा की पिटाई

Bhopal News : मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नगर निगम के एक दरोगा के साथ सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। वार्ड में सफाई व्यवस्था ठीक न होने को लेकर नाराज़ दो युवकों ने निगम दरोगा की जमकर पिटाई कर दी। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

जानकारी के अनुसार, भोपाल नगर निगम के वार्ड 10 (ईदगाह हिल्स) के दरोगा संजय टांक के साथ यह मारपीट हुई। वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक दरोगा को लात-घूंसों और चप्पलों से पीट रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवकों ने पहले दरोगा को वार्ड का कचरा दिखाने के बहाने बुलाया और फिर उन पर हमला कर दिया।

लोगों ने किया बीच-बचाव, मामला दर्ज

मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावर युवक शांत नहीं हुए और दरोगा को पीटते रहे।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर