Bhopal News : मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल में ड्रग्स और यौन शोषण के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। ड्रग्स कारोबार का सरगना यासीन मछली हाई कोर्ट के शरण में पहुंचा है। बताया का रहा है कि, उसने अपने खाते अनफ़्रीज करने के लिए अदालत में याचिका दायर की है।
जबलपुर हाई कोर्ट में यासीन मछली के परिजनों ने उसकी ओर से याचिका दायर की है। अदालत ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। इसके अलावा अदालत ने मछली की संपत्ति ध्वस्त करने के मामले में भी हाई कोर्ट से डीटेल जवाब मांगा है। अदालत ने प्रशासन को 13 अक्टूबर तक का समय दिया है।
भोपाल कलेक्टर की ओर से अदालत को यह बताया गया है कि, मछली के खिलाफ कार्यवाही कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई है।