Mahakaushal Tines

Bhopal Drugs Case : भोपाल ड्रग्स कांड में बड़ा खुलासा, ये था यासीन मछली का सबसे बड़ा सप्लायर

Bhopal Drugs Case

Bhopal Drugs Case : मध्यप्रदेश। भोपाल के ड्रग्स और यौन शोषण कांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि, उस सप्लायर की पहचान हो गई है जो मछली को ड्रग्स की सप्लाई किया करता था। यह खुलासा भी हुआ है कि, मछली अलग – अलग राज्यों में डील करने के लिए एक ख़ास कोड का इस्तेमाल करता था। इस तरह निर्धारित साजिश के तहत ड्रग्स की सप्लाई होती थी।

मछली गैंग का सबसे बड़ा ड्रग सप्लायर दिल्ली का बादल बताया जा रहा है। उसका असली नाम विशाल है। वह बड़ी मात्रा में मछली गैंग को ड्रग्स खपाता था। वह अंशुल भूरी नाइजीरियन गुर्गे के संपर्क में भी था। इन लोगों के बीच दर्जनों बैंक ट्रांसेक्शन भी हुए हैं।

अब तक यह साफ़ हो गया है कि, नशे के कारोबार का एक बड़ा नेटवर्क यासीन मछली ने बना लिया था। इसके साथ – साथ वह हिन्दू लड़कियों को भी अपने जाल में फंसाया करता था।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर