Mahakaushal Times

ग्वालियर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई ट्रेनों में मंगलसूत्र चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़


ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है ग्वालियर जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है जो ट्रेनों में खासकर महिला यात्रियों को निशाना बनाकर उनके गले से मंगलसूत्र और अन्य जेवरात चोरी करता था

पुलिस के अनुसार इस गिरोह की कई वारदातें सामने आने के बाद जांच शुरू की गई थी मामला 4 मार्च से शुरू हुआ जब विजयपुर निवासी निशा शाक्य का मंगलसूत्र मेमू ट्रेन में चढ़ते समय चोरी हो गया इसके बाद 17 मार्च को रामस्नेही धाकड़ के साथ भी इसी तरह की घटना हुई दोनों मामलों में समानता पाए जाने के बाद जीआरपी ने संगठित गिरोह की आशंका के आधार पर जांच तेज कर दी

लगातार निगरानी और सूचना तंत्र की मदद से 9 अप्रैल को पुलिस को सफलता मिली और मुखबिर की सूचना पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत उर्फ रिंकू कोरी उम्र 44 वर्ष निवासी इटावा हाल निवासी फिरोजाबाद सचिन कुमार कोरी निवासी फिरोजाबाद सुनील राठौर निवासी फिरोजाबाद और विश्वदीप राठौर उम्र 20 वर्ष निवासी खेड़ा के रूप में हुई है

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 2 लाख 10 हजार रुपये मूल्य के सोने के मंगलसूत्र और मोती बरामद किए हैं पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में जनरल और स्लीपर कोच में यात्रा करते थे और महिलाओं के गले से कीमती आभूषण पार कर अगले स्टेशन पर उतरकर फरार हो जाते थे

जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक यह एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह है जो लंबे समय से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा था फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उनसे अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है इस कार्रवाई के बाद रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सतर्कता और बढ़ा दी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर