Mahakaushal Times

SPORTS NEWS : रिंकू सिंह की शादी को लेकर आई बड़ी खबर, IPL 2026 के बाद प्रिया सरोज के संग लेंगे सात फेरे

 
SPORTS NEWS : नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह जल्द ही मैदान के बाहर अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ उनका विवाह अब जून 2026 में होने जा रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के कारण शादी की तारीख पहले कई बार बदली, लेकिन अब परिवार ने जून की तारीख फाइनल की है। परिजनों के अनुसार, क्रिकेट सीजन खत्म होने के बाद ही शादी रखने का फैसला लिया गया, ताकि रिंकू सिंह को ज्यादा से ज्यादा समय मिल सके।

लखनऊ में हुई थी हाई-प्रोफाइल सगाई
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज दोनों की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी। यह आयोजन राजनीतिक और खेल जगत के बड़े नामों की मौजूदगी के कारण सुर्खियों में रहा। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, के अलावा कई सांसद और विधायक शामिल हुए थे। सगाई के बाद पहले शादी की तारीख 18 नवंबर 2025 तय की गई थी, लेकिन व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के चलते इसे टालना पड़ा। इसके बाद फरवरी 2026 का विकल्प सामने आया, मगर उसी दौरान T20 वर्ल्ड कप और फिर IPL का आयोजन होने के कारण योजना फिर बदलनी पड़ी।
रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह के मुताबिक, शादी कहां होगी, इस पर अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा। फिलहाल लखनऊ और वाराणसी को संभावित स्थलों के तौर पर देखा जा रहा है। शादी के बाद अलीगढ़ में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित होने की संभावना है, जिसमें राजनीति, क्रिकेट, फिल्म जगत और समाजसेवा से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की चर्चा है।

IPL ने बदली किस्मत

रिंकू सिंह को देशभर में पहचान IPL 2023 के दौरान मिली, जब उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ यश दयाल की गेंदों पर लगातार पांच छक्के जड़कर सनसनी मचाई थी। इसके बाद वह टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब रहे। अब क्रिकेट के इस चमकते सितारे और राजनीति से जुड़े परिवार के इस रिश्ते पर फैंस और सियासी गलियारों दोनों की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर