Mahakaushal Times

Bihar Election Results : बिहार चुनाव हार का ठीकरा कांग्रेस ने SIR – EVM पर फोड़ा, दिग्विजय सिंह का X पोस्ट वायरल

Bihar Election Results

Bihar Election Results : बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हार के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया और EVM पर सवाल उठाए हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर कहा कि “जो मेरा शक था वही हुआ”। उन्होंने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पार्टी आलाकमान को संगठन मजबूत करने की सलाह भी दी।

दिग्विजय का X पोस्ट: वोट कटने का आरोप (Bihar Election Results)

दिग्विजय सिंह ने X पर लिखा, “जो मेरा शक था वही हुआ। 62 लाख वोट कटे 20 लाख वोट जुड़े उसमें से 5 लाख वोट बिना SIR फॉर्म भरे बड़ा दिए गए। अधिकांश वोट गरीबों के दलितों के अल्प संख्यक वर्ग के कटे। उस पर EVM पर तो शंका बनी हुई है।”

उन्होंने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा, “@INCIndia को अपने संगठन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आज का चुनाव मतदान केंद्र पर सघन जनसंपर्क का है ना कि रैली व जनसभा का। विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।” पोस्ट में उन्होंने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव को टैग किया।

कांग्रेस का रुख: SIR और EVM पर शक (Bihar Election Results)

कांग्रेस का कहना है कि SIR प्रक्रिया में वोटर लिस्ट में हेरफेर हुआ, जिससे गरीब, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के वोट कट गए। EVM पर भी शंका जताई गई है। दिग्विजय सिंह ने पहले भी चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में खिलवाड़ का आरोप लगाया था। बिहार चुनाव में NDA की जीत को “मैनिपुलेटेड वोटर लिस्ट और EVM” का नतीजा बताया जा रहा है।

पार्टी का मानना है कि संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने की जरूरत है। यह बयान बिहार चुनाव परिणामों के तुरंत बाद आया है, जहां NDA ने बहुमत हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर