Mahakaushal Times

बर्थडे स्पेशल अनूप सोनी: संघर्ष से सफलता तक का सफर

नई दिल्ली ।  ‘क्राइम पेट्रोल’ टेलीविजन का पॉपुलर शो है, जिसका नाम लेते ही आंखों के सामने अनूप सोनी का चेहरा आ जाता है. अनूप सोनी कई साल से ‘क्राइम पेट्रोल’ की एंकरिंग कर रहे हैं. इस शो ने उन्हें नाम और पैसा दोनों ही दिया है. पर एक समय था जब अनूप सोनी हार मानकर एक्टिंग करियर को बाय कहने वाले थे. एक इंटरव्यू के दौरान अनूप सोनी ने अपने डिप्रेसिव फेज पर बात की है. ये भी बताया कि कैसे उन्होंने उस दौर को पीछे छोड़कर नई शुरुआत की.

जयपुर से लगा एक्टिंग का शौक
जोश टॉक के मंच पर अपने एक्टिंग पर बात करते हुए अनूप सोनी ने जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव पर कई बातें शेयर की. वो बताते हैं, ’13 से 20 साल की उम्र तक मैं जयपुर में रहा. वहीं से मुझे एक्टर बनने का ख्याल आया. मेरे लिए सब कुछ नया था. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में जाने से पहले मेरे लिए एक्टिंग का मतलब सिर्फ डायलॉग था. पर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा जाने के बाद पता चला कि एक्टिंग क्या होती है. एक एक्टर और इंसान के तौर पर नेशनल स्कूल ऑफ ने मेरी जिंदगी संवार दी.’

‘वहां से निकलने के बाद एक-दो साल तक वर्कशॉप की. फिर ये डिसाइड हुआ कि खुद को स्क्रीन पर आने का एक मौका दिया जाए. 90s के दौरान मैं मुंबई आया. सब सीनियर्स ने यही कहा कि यहां आ गए हो, तो लगना पड़ेगा. सिनेमा का माहौल देखकर पता चल गया था कि मैं हीरो नहीं बन पाऊंगा. उस वक्त कास्टिंग डायरेक्टर नहीं हुआ करते थे. कई मौके आए जब लगा कि क्या कर रहे हैं. धक्के खा रहे हैं. खाने का ठिकाना नहीं है. खाना भी अच्छा नहीं था. मुझे लगा कि ये मैं नहीं कर सकता था. दिल में ये था कि पेरेंट्स से बार-बार पैसे नहीं मांगने हैं. पिता की सरकारी नौकरी थी. एक-दो मूमेंट ऐसे आए, जब मुझे लगा कि अब मैं नहीं रह पाऊंगा यहां.’
जब टेलीविजन संवारा करियर
अनूप सोनी बताते हैं कि उनके पास फोटोशूट कराने के पैसे नहीं थे. इसलिए उन्होंने अपनी पुरानी फोटोज का फोल्डर बनाया हुआ था. जिसे लेकर वो डायरेक्टर्स से मिलने जाया करते थे. वो कहते हैं, ‘एक बार मैं फोल्डर लेकर मीटिंग के लिए गया, लेकिन बारिश हुई और वो फोल्डर भीग गया. वो ऐसा फेज था जब लगा कि अब नहीं जी पाऊंगा. बारिश में फोटो का फोल्डर भीग गया था. उसे देखकर यही सोच रहा था कि इसे उठाऊं या नहीं. घर गया, तो कमरे में अकेला था. बहुत ही डिप्रेसिव फील हो रहा था. ‘

धीरे-धीरे दिन गुजरते गए. अनूप सोनी ने एक्टिंग स्कूल में पढ़ाना शुरू किया. इस दौरान उन्हें अभिनव सिन्हा के Sea Hawks नाम के शो में काम करने का मौका मिला. इस शो ने अनूप सोनी को इतनी पॉपुलैरिटी दी कि फिर उन्हें पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा. Sea Hawks के बाद अनूप सोनी को ‘बालिका वधू’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे शोज ऑफर हुए.

अनूप सोनी अपने करियर के पीक पर थे. इसलिए उन्होंने दोनों ही शोज पर दिल से काम किया. ‘बालिक वधू’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ ने उनके करियर को नई उड़ान दी. अनूप सोनी कहते हैं, ‘क्राइम पेट्रोल गेम चेंजर साबित हुआ. 10 साल मैंने दोनों शोज को दिए. सोसायटी में सम्मान मिला. ऐसा हो गया था कि अब मेरी पहचान हो गई थी ये ‘क्राइम पैट्रोल’ एंकर है. हालांकि, कई लोग ऐसे थे, जो क्राइम पेट्रोल के बाद मुझे एक्टर नहीं मानते थे.’
हालांकि, टेलीविजन शोज के अलावा अनूप सोनी ‘गंगाजल’, ‘फिजा’, ‘राज’ और ‘सत्यमेव जयते 2’ जैसी तमाम बेहतरीन फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. वो एक अच्छे एंकर तो हैं ही. साथ ही एक्टर के तौर पर भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर