BJP MP Viral Video : मध्यप्रदेश के सतना से बीजेपी सांसद गणेश सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के बाद एक विवाद खड़ा कर दिया। सेमरिया चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण करने पहुंचे सांसद को हाइड्रोलिक क्रेन से ऊपर चढ़ाया गया। नीचे उतरते वक्त मशीन अचानक रुक गई और झटका लगा, जिससे वे हवा में लटक गए।
नीचे पहुंचते ही गुस्साए सांसद ने ऑपरेटर को बुलाया। पहले उनका हाथ खींचा, फिर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो में सांसद का गुस्सा साफ दिख रहा है। कर्मचारी का नाम भी गणेश बताया जा रहा है। घटना के वक्त भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और कई लोग मौजूद थे। अचानक हमले से हड़कंप मच गया। वीडियो मोबाइल पर रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।