Mahakaushal Times

धार में सड़क हादसे के बाद बवाल: बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

धार। धार जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छड़ावद में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई। यहां 28 वर्षीय बाइक सवार सुनील पिता मोहन की बोलेरो वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव लेकर राजगढ़ थाने पहुंचे और […]

धार में बड़ी चोरी से हड़कंप: मनावर में लाखों का माल साफ, खुलासे की मांग को लेकर पाटीदार समाज का विरोध

धार। धार जिले के मनावर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर पाटीदार समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को बड़ी संख्या में समाजजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी सचिन शर्मा को ज्ञापन सौंपकर हालिया बड़ी चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। […]

देवास में सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन: 200 पुलिसकर्मियों ने दबोचे 143 वारंटी, लंबे समय से फरार आरोपी भी गिरफ्त में

देवास । देवास जिले में पुलिस ने सोमवार रात फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ बड़ा कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। इस अभियान में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाई गईं, जिन्होंने पूरे जिले में एक साथ दबिश देकर कार्रवाई की। देर रात तक चली इस मुहिम में कुल 143 फरार वारंटियों को गिरफ्तार […]

खेड़ापति मंदिर में आकर्षण का केंद्र: तरबूजों से हुआ भव्य श्रृंगार, देवास में देखने उमड़े भक्त

देवास । देवास स्थित प्रसिद्ध खेड़ापति मंदिर में इस बार श्रद्धा और कला का अनोखा संगम देखने को मिला, जब भगवान के दरबार को करीब 21 क्विंटल तरबूजों से सजाया गया। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए किए गए इस विशेष श्रृंगार ने मंदिर परिसर को आकर्षण का केंद्र बना दिया, जहां बड़ी […]

देवास में चाकूबाजी से हड़कंप: पुरानी रंजिश में युवक घायल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

देवास । देवास जिले के नुसरत नगर गली नंबर-2 में सोमवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा चाकूबाजी की घटना सामने आई। यहां नुसरत नगर निवासी अरबाज पिता रहीस खान पर रात करीब 11 बजे एक युवक ने हमला कर दिया। हमले में अरबाज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे […]

देवास में हाई-ड्रामा: शराब तस्करों का 3 किमी तक पीछा, कार डिवाइडर से टकराई; 44 पेटी शराब जब्त

देवास। देवास जिले में मंगलवार को आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और 44 पेटी शराब जब्त की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 67 हजार रुपये बताई जा रही है। यह शराब इंदौर से देवास जिले में अवैध रूप से सप्लाई की […]

शाजापुर में शादी के नाम पर ठगी: लुटेरी दुल्हन गैंग ने लाखों रुपए ऐंठे, शिकायत दर्ज होने के बाद जांच शुरू

शाजापुर । शाजापुर जिले में शादी के नाम पर ठगी करने वाले कथित ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का मामला सामने आया है। पनवाड़ी गांव के दो अलग-अलग परिवारों ने आरोप लगाया है कि दलालों और महिलाओं के एक संगठित गिरोह ने उनसे करीब साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी की है। शादी के कुछ ही दिनों […]

शाजापुर कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का प्रदर्शन: शासकीय भूमि पर कब्जे के आरोप, कलेक्टर के आश्वासन के बाद मामला शांत

शाजापुर। शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान पोलायखुर्द गांव के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर कथित कब्जे के मामले को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति उस […]

सोशल मीडिया पोस्ट पर बड़ा फैसला: शाजापुर कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए 2 साल की सजा दी

शाजापुर । शाजापुर जिले की न्यायालय ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में आरोपी मोहसिन (पिता मुबारिक, निवासी ज्योति नगर, शाजापुर) को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। आरोपी ने फेसबुक पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट साझा की थी, जिसे राष्ट्रीय भावनाओं को आहत […]

कब्जा हटाने की कार्रवाई के बाद तनाव: सरपंच प्रतिनिधि को धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू

शाजापुर । शाजापुर जिले के हिरपुर भज्जा भरड़ क्षेत्र में शासकीय जमीन से अवैध कब्जा हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच गंभीर विवाद हो गया। सोमवार रात हुए इस घटनाक्रम का वीडियो मंगलवार को सामने आने के बाद मामला और तूल पकड़ गया। विवाद के बाद सरपंच प्रतिनिधि सवाई सिंह ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज […]