मप्रः आईएएस विकास मिश्रा बने सीधी के नए कलेक्टर, हितिका वसाल गुना एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सख्ती के बीच सरकार ने सीधी और गुना जिलों में बड़े स्तर पर बदलाव किए हैं। सीधी में नए कलेक्टर के रूप में वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी विकास मिश्रा की पदस्थापना की गई है, जबकि गुना जिले की पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी आईपीएस अधिकारी हितिका वसाल को सौंपी […]
मध्य प्रदेश में एलपीजी का संकट, 12 दिन से होटल-रेस्टोरेंट को नहीं मिले सिलेंडर

भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी का संकट बना हुआ है। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने होटल और रेस्टोरेंट उद्योग की कमर तोड़ दी है। लगातार 12 दिन से होटल और रेस्टोरेंट को कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई नहीं हुई है। इसे लेकर रविवार को नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया मध्य प्रदेश चैप्टर और फेडरेशन ऑफ […]
मप्र के उज्जैन में सिंहस्थ से पहले दो धड़ों में बंटे अखाड़े, अध्यक्ष पद को लेकर विवाद

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 (महाकुंभ) से पहले अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर विवाद सामने आया है। इस पद पर दो दावे किए जा रहे हैं। 13 अखाड़े दो गुट में बंटे नजर आ रहे हैं। एक धड़ा निरंजनी अखाड़े के रविंद्र पुरी को अध्यक्ष मानता है, जबकि […]
चैत्र नवरात्रि पर शिवसिटी में निकली एक किलोमीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा, विशाल भंडारे का भी आयोजन

भोपाल। राजधानी भोपाल के अरहेड़ी रोड स्थित शिवसिटी कॉलोनी में रविवार को चैत्र नवरात्रि के अवसर पर खेड़ापति हनुमान मंदिर से भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, अयोध्या नगर से लगे अरहेड़ी रोड की […]
दतिया में नवरात्र में बड़ी माता का दिव्य श्रृंगार: फूल-आभूषणों से सजा मंदिर, श्रद्धालुओं की भीड़

दतिया । दतिया में स्थित श्री विजय काली पीठ बड़ी माता मंदिर इन दिनों अपने आकर्षक दिव्य श्रृंगार के लिए भक्तों का ध्यान खींच रहा है। चैत्र नवरात्र के अवसर पर माता को फूलों आभूषणों और सुंदर वस्त्रों से सजा कर उनके दरबार में दर्शनार्थियों का स्वागत किया जा रहा है। भक्त इस दृश्य को […]
दतिया में साइबर ठगी का मामला: महिला को नौकरी और इलाज का बहाना देकर ठगे गए लाखों

दतिया । दतिया के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को साइबर ठगी का गंभीर मामला सामने आया। फेसबुक पर दोस्ती कर महिला सुमन भटनागर (57) से आरोपियों ने इलाज और नौकरी का झांसा देकर करीब 18 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुमन […]
अंजड नगर में चैत्र नवरात्रि: गायत्री मंदिर में विशेष पंचकुंडीय यज्ञ और साधकों का जप-तप

बड़वानी । अंजड नगर के ठीकरी रोड स्थित गायत्री मंदिर में चैत्र नवरात्रि को भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान साधक प्रतिदिन सुबह 5 बजे से सामूहिक जप, तप, ध्यान और साधना कर रहे हैं। परम पूज्य गुरुदेव की वाणी के बाद नादयोग साधना का क्रम निरंतर चलता रहा। रविवार […]
ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र में भी गंदा पानी: ग्वालियर में नालियों के बीच से होकर गुजर रही पाइपलाइनें, स्वास्थ्य खतरे में

ग्वालियर । ग्वालियर शहर में पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है। इंदौर के भागीरथपुरा हादसे के बावजूद यहां हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है। सरकारी निर्देशों के बावजूद कई इलाकों में पाइपलाइनें सीवर और नालों के बीच से गुजर रही हैं जिससे गंदा और दूषित पानी घरों तक पहुंच रहा है। नगर निगम […]
गणगौर पर्व की भव्य परंपरा: महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजीं, रायसेन में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

रायसेन । रायसेन शहर में लोक आस्था के महापर्व गणगौर को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस पावन अवसर पर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए कठिन उपवास रखा और शिव-पार्वती स्वरूप ईसर-गणगौर की विशेष पूजा-अर्चना की। दोपहर के समय मुखर्जी नगर से भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में […]
हाईवे निर्माण में निगम की मिलीभगत ग्रामीण परेशान रात में कचरा डंप कर फोरलेन की गुणवत्ता खतरे में

भोपाल। भोपाल-रायसेन-सागर नेशनल हाईवे 146 के फोरलेन निर्माण में गंभीर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ठेकेदारों द्वारा बेस फीलिंग में मुरम की बजाय कचरे का इस्तेमाल किया जा रहा है। आदमपुर क्षेत्र से होकर गुजर रहे इस हाईवे पर भोपाल नगर निगम की मिलीभगत के आरोप भी लगाए गए हैं। नियमानुसार हाईवे की बेस […]