Mahakaushal Times

महिला दिवस पर जबलपुर की महिलाओं के लिए समदड़िया मॉल का खास तोहफा: फ्री मूवी, मेहंदी और सरप्राइज से भरा वीकेंड सेलिब्रेशन

जबलपुर । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जबलपुर की महिलाओं के लिए इस बार खुशियों का खास पिटारा खुलने जा रहा है। शहर के समदड़िया मॉल ने 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान में एक विशेष आयोजन की घोषणा की है जिसमें मनोरंजन सरप्राइज और ऑफर्स का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। इस खास […]

रेगिस्तानी हवाओं से मध्‍य प्रदेश में बढ़ी गर्मी, तपने लगा मालवा-निमाड़, रतलाम सबसे गर्म

भोपाल। मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने अप्रैल जैसा असर दिखाना शुरू कर दिया है। महीने के पहले पखवाड़े में ही तापमान 39 डिग्री के करीब पहुंच गया है। प्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र, यानी इंदौर और उज्जैन संभाग के जिले सबसे ज्यादा गर्म रहे। शनिवार को यहां कई जगह तापमान 38 […]

रंगपंचमी पर सबसे पहले महाकाल को चढ़ा रंग, भस्म आरती में केसर जल अर्पित, शिव परिवार को लगाया हर्बल गुलाल

उज्जैन। रंगपंचमी के अवसर पर रविवार तड़के विश्व प्रसिद्ध उज्‍जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में परंपरा के अनुसार भगवान महाकाल को सबसे पहले रंग अर्पित कर पर्व की शुरुआत की गई। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद भस्म आरती के दौरान भगवान महाकालेश्वर का विशेष पूजन किया गया और उन्हें एक लोटा […]

इंदौर में आज पारंपरिक गेर में मिसाइलों से उड़ेगा रंग, टेसू के फूलों से बने गुलाल से सजेगा राजवाड़ा

इंदौर। मालवा की सांस्कृतिक राजधानी इंदौर में आज रविवार को रंगों का सबसे बड़ा और भव्य उत्सव देखने को मिलेगा। पारंपरिक गेर के साथ पूरा पश्चिम क्षेत्र रंगों से सराबोर हो जाएगा। लाखों लोग इस अनूठे रंगोत्सव में शामिल होकर गुलाल और रंगों की बौछारों का आनंद लेंगे। गेर के साथ ही शहर में फागयात्रा […]

मुख्यमंत्री आज रंगपंचमी पर उज्जैन में श्री कृष्ण-सुदामा रंग उत्सव में होंगे शामिल

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को रंग पंचमी के अवसर पर उज्जैन में आयोजित श्री कृष्ण-सुदामा रंग उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 09 बजे श्री कृष्ण सुदामा रंग उत्सव गेर (चल समारोह) में सिंधी कॉलोनी से सम्मिलित होकर टॉवर चौराहे तक जाएंगे। […]

तेज रफ्तार बनी मौत का कारण: भोपाल में कार फेंसिंग तोड़ खदान में गिरी, 24 साल के ड्राइवर की मौत

भोपाल। भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार कंचन खदान के पास टर्न पर अनियंत्रित होकर फेंसिंग का तार और खंभा तोड़ते हुए सीधे खदान में भरे पानी में जा गिरी। इस हादसे में 24 वर्षीय रोहित माली की मौत हो गई, जबकि उसके साथ कार […]

ऑनलाइन खाने की गुणवत्ता पर फिर सवाल सागर के रेस्टोरेंट में छापा बासी पनीर और खराब सूप मिलने से मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के सागर शहर में ऑनलाइन मंगाए गए खाने की गुणवत्ता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है जहां एक परिवार द्वारा ऑर्डर किए गए छोले कुलचे खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों ने भोजन की गुणवत्ता पर संदेह जताते हुए खाद्य विभाग से शिकायत की जिसके […]

मुरैना: 16 दिन पहले पिता बना था लवकुश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सोते हुए पति को उतार दिया मौत के घाट

नई दिल्ली।  रिश्तों के कत्ल की एक रूह कंपा देने वाली साजिश का सिहोनिया पुलिस ने महज 4 दिनों में पर्दाफाश कर दिया है। 3 मार्च की रात जिस लवकुश माहौर की मौत को उसकी पत्नी ने ‘आत्महत्या’ करार दिया था, वह दरअसल एक सोची-समझी ‘कॉन्ट्रैक्ट किलिंग’ जैसी वारदात निकली। पुलिस ने मृतक की पत्नी […]

होटल में साइलेंट अटैक से मालिक की मौत: थाली में सब्जी रखते ही गिरा, भाई की CPR भी काम नहीं आई

नई दिल्ली। नर्मदापुरम के ग्वालटोली रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें होटल संचालक अशोक नवलानी (60) का साइलेंट अटैक से निधन हो गया। घटना उस समय हुई जब अशोक नवलानी ग्राहकों को खाना परोस रहे थे। जैसे ही उन्होंने एक थाली में सब्जी रखी, अचानक वह […]

भोपाल में बिना अनुमति जुलूस धरना पर दो माह की रोक, उज्जैन में पानी के टैंक में गिरने से 7 वर्षीय मासूम की मौत

भोपाल । मध्यप्रदेश में एक ओर जहां राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है वहीं उज्जैन जिले के खाचरोद से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। भोपाल में पुलिस प्रशासन ने बिना अनुमति किसी भी प्रकार के जुलूस धरना प्रदर्शन और रैली पर दो महीने के लिए […]