मध्यप्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए ऐतिहासिक कदम: पहली बार बनेगी राज्य स्तरीय समग्र नीति

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के लगभग 10 लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार एक व्यापक और समग्र नीति बनाने का निर्णय लिया है। इस नीति का उद्देश्य सभी विभागों जैसे सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा और अन्य के काम को एक ही ढांचे में लाना है, ताकि लाभार्थियों को योजनाओं का […]
MP के सांसदों को दक्षिण में झटका: तमिलनाडु-केरल में BJP को हार का सामना

नई दिल्ली। पांच राज्यों के चुनाव में जहां बीजेपी को कई जगहों पर सफलता मिली, वहीं मध्य प्रदेश के लिए दक्षिण भारत से निराशाजनक खबर सामने आई है। एमपी कोटे से राज्यसभा सांसद एल. मुरुगन और जॉर्ज कुरियन को क्रमशः तमिलनाडु और केरल में हार का सामना करना पड़ा। केरल में जॉर्ज कुरियन तीसरे नंबर […]
नारद जयंती पर ‘सांस्कृतिक पुनर्जागरण और मीडिया’ का संदेश, डॉ. मयंक चतुर्वेदी ने रखा राष्ट्रीय दृष्टिकोण

करैरा । मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के करैरा स्थित श्री रामराजा गार्डन में नारद जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रीय स्तर की वैचारिक दिशा देखने को मिली। युगल किशोर शर्मा (जिला ब्यूरो प्रमुख हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी)के संयोजन में हुए इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल से पधारे […]
खंडवा में बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोरदार जश्न, पीएम मोदी की तस्वीरों के साथ बांटी गई झालमुड़ी, गूंजा शहर

मध्य प्रदेश के खंडवा में चुनावी रुझानों के बीच भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बढ़त के संकेत सामने आते ही राजनीतिक माहौल पूरी तरह बदल गया। सुबह से ही पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की हलचल तेज थी और जैसे-जैसे नतीजों के रुझान स्पष्ट होते गए, वैसे-वैसे उत्साह भी बढ़ता गया। पूरे क्षेत्र में […]
ऋषि गालव विश्वविद्यालय के भूमिपूजन के साथ CM डॉ. मोहन यादव ने फूंका ज्ञान क्रांति का शंखनाद, मध्य प्रदेश बनेगा देश का एजुकेशन हब!

मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी ग्वालियर अब ज्ञान और कौशल के नए वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर की इस पावन धरा पर ‘ऋषि गालव विश्वविद्यालय’ का विधि-विधान से भूमिपूजन कर प्रदेश के शिक्षा जगत में एक नए […]
महिला क्रिकेट में मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा, अनुष्का शर्मा को भारत ए टीम की कप्तानी, इंग्लैंड दौरे पर बड़ी जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश: के ग्वालियर की रहने वाली युवा क्रिकेटर अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्हें भारत ए महिला T-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उनके करियर के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि अब वह […]
बंगाल के रुझानों में भाजपा की बढ़त पर भोपाल में जश्न, शिवराज सिंह ने बांटी 'झालमुड़ी', बोले- मोदी है तो मुमकिन है

भोपाल । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक रुझानों ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी उत्सव का माहौल पैदा कर दिया है। जैसे ही बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) जीत की ओर बढ़ी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित निवास पर ‘महाविजय’ का जश्न शुरू हो गया। इस […]
फिल्म ‘भूत बंगला’ के विवादित दृश्य को लेकर समाजसेवी रीतेश दुबे ने उठाई आपत्ति, सेंसर बोर्ड व केंद्र सरकार को भेजा आवेदन

भोपाल। फिल्म ‘भूत बंगला’ में ज्योतिष विद्या के कथित अपमानजनक चित्रण को लेकर भोपाल निवासी समाजसेवी एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के आजीवन सदस्य रीतेश दुबे ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने इस संबंध में एक औपचारिक आवेदन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) के अध्यक्ष, भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा […]
ओंकारेश्वर में अनोखी पहल: आटे के दीपकों से दीपदान, नर्मदा संरक्षण के साथ महिलाओं को मिल रहा रोजगार

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के संरक्षण और स्वच्छता को लेकर एक अनूठी पहल शुरू की गई है। अब यहां नर्मदा महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा प्लास्टिक या थर्माकोल के दीपों के बजाय आटे से बने पर्यावरण अनुकूल दीपकों से दीपदान किया जा रहा है। यह कदम नदी में प्रदूषण को रोकने […]
इंदौर जैन मंदिर में बड़ी चोरी: 10 लाख से अधिक की चांदी व अष्टधातु की मूर्तियां गायब, CCTV में कैद हुए चोर

नई दिल्ली। इंदौर के सुपर कॉरिडोर क्षेत्र स्थित ग्रेटर बाबा जैन मंदिर में सोमवार तड़के बड़ी चोरी की घटना सामने आई। अज्ञात चोर रात करीब 2:18 बजे मंदिर परिसर में दाखिल हुए और लगभग 42 मिनट तक अंदर रहे। इसके बाद वे 3 बजे के आसपास वहां से फरार हो गए। चोरों ने मंदिर की रेकी […]