Chhindwara News : छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव विशाला ग्राम पंचायत में विधायक निधि से स्वीकृत 24 लाख रुपये के सामुदायिक भवन निर्माण में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। पंचायत दर्पण पोर्टल पर अपलोड बिलों में एक बोरी सीमेंट की कीमत 1.92 लाख रुपये बताई गई, जिससे हड़कंप मच गया। जिला पंचायत CEO ने सफाई दी कि यह 600 बोरी सीमेंट (1.50 लाख) और जीएसटी (42 हजार) का कुल बिल है, लेकिन जांच में निर्माण में लापरवाही पाई गई। 17.80 लाख रुपये खर्च होने के बावजूद सिर्फ 15 पिलर खड़े हो पाए।
बिलों में गड़बड़ी का खुलासा (Chhindwara News) :
1 दिसंबर 2023 को पोर्टल पर तीन बिल अपलोड हुए। दो बिलों में एक-एक बोरी सीमेंट 1.92 लाख रुपये। तीसरा बिल 1.12 लाख रुपये का। इस तरह कुल तीन बोरी का बिल 5.04 लाख रुपये बताया गया।
CEO अग्रिम कुमार ने कहा, “यह 600 बोरी सीमेंट का बिल है, जिसमें टाइपिंग एरर से ‘एक बोरी’ लिखा गया। लेकिन निर्माण डिजाइन से अलग है। एजेंसी, जनपद CEO, सहायक यंत्री, उपयंत्री, सरपंच और सचिव को नोटिस जारी कर राशि वसूली की जा रही है। अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो रही है।”
क्या हुआ निर्माण में (Chhindwara News)?
स्वीकृत नक्शे के बजाय पिलर ही बने। पास के मंदिर निर्माण से जोड़कर काम किया गया। कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने कहा, “नक्शे से अलग निर्माण हुआ। सभी जिम्मेदारों से रिकवरी होगी।” सरपंच शंकर कमरे ने सफाई दी, “जन सहयोग से मंदिर बन रहा है, उसी जगह भवन का काम जोड़ा। पिलर तैयार हैं।”