Mahakaushal Tines

Chhindwara News : मां की डांट से नाराज 15 साल का लड़का कुएं में कूदा

Chhindwara News : मां की डांट से नाराज 15 साल का लड़का कुएं में कूदा

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र के न्यू बजरंग नगर में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। 10वीं क्लास में पढ़ने वाला 15 साल का किशोर श्रीकांत वानखेड़े मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला और पास के पुराने कुएं में कूद गया।

घटना रात करीब 10 बजे की है। परिजनों ने जब काफी देर तक श्रीकांत नहीं लौटा तो तलाश शुरू की। कुएं के पास उसके जूते और कुछ सामान मिले। चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही SDRF और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

14 घंटे का जद्दोजहद भरा रेस्क्यू (Chhindwara News) :

कुआं करीब 60-70 फीट गहरा और पानी से भरा हुआ था। पहले मोटर पंप से पानी निकाला गया। रातभर ऑक्सीजन सिलेंडर और क्रेन की मदद से गोताखोर उतरे। सोमवार सुबह करीब 7 बजे शव को बाहर निकाला गया। श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

घर में कोहराम मचा हुआ है। मां बेहोश होकर गिर पड़ीं। पिता और रिश्तेदार बदहवास हैं। पड़ोसियों का कहना है कि श्रीकांत पढ़ाई में अच्छा था, लेकिन रविवार को मां ने मोबाइल चलाने पर डांटा था। (Chhindwara News) गुस्से में वह घर से निकल गया और यह कदम उठा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। कलेक्टर और SP ने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर