Chhindwara News : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के राहीवाड़ा गांव में पारिवारिक कलह ने भयानक रूप ले लिया। एक पत्नी और बेटे ने मिलकर 60 साल के बुजुर्ग मनीराम उइके की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
राहीवाड़ा के मनीराम उइके अपनी पत्नी फूलवती (55) पर चरित्र को लेकर शक रखते थे। इस वजह से वे अक्सर झगड़ते और मारपीट करते थे। 22 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे फूलवती खेत से घर लौटीं, तो मनीराम ने फिर विवाद शुरू कर दिया। बात बिगड़ी तो बेटा शिवप्रसाद उइके (25) भी मां का साथ देकर पिता पर हमला करने लगा।
पुलिस जांच में पता चला कि झगड़े में मां-बेटे ने मनीराम का गला दबा दिया। इससे उनकी मौत हो गई। अगले दिन परिजनों ने शव घर में पड़ा देखा और पुलिस को खबर की। पोस्टमार्टम में गले व कान पर चोट के निशान मिले, जो गला घोंटने की पुष्टि करते हैं। इसके बाद पुलिस ने मां-बेटे पर हत्या का केस दर्ज किया।
मामले का खुलासा करने वाली टीम में टीआई राजेंद्र धुर्वे, सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पंकज राय, एएसआई राजकुमार सनोडिया, महिला आरक्षक दिव्या बिसेन, आरक्षक गुरमुख बघेल, सूरज सिंह, ओमकार, पीयूष व उमाशंकर शामिल रहे।