Mahakaushal Times

Chhindwara News : छिंदवाड़ा में मकान-कचरा टैक्स बढ़ा, बिना सुविधा के बोझ डालने पर कांग्रेस का हंगामा

Chhindwara News : छिंदवाड़ा में मकान-कचरा टैक्स बढ़ा

Chhindwara News : मध्यप्रदेश। छिंदवाड़ा नगर निगम की मेयर इन काउंसिल बैठक में मकान टैक्स और कचरा टैक्स बढ़ाने पर कांग्रेस पार्षदों ने जोरदार विरोध किया। हंगामा मचाने के बावजूद सत्ताधारी पक्ष ने इसे ध्वनि मत से मंजूर करा लिया। विपक्ष का कहना है कि पुरानी सुविधाएं ही चल रही हैं, फिर भी टैक्स बढ़ा दिया गया। जिन वार्डों में कोई सुविधा नहीं, वहां भी टैक्स लगाया जा रहा है।

निगम पर लगा बिना सुविधा के टैक्स वसूलने का आरोप

नेता प्रतिपक्ष हंसा अंबर दाड़े ने कहा कि मकान टैक्स, पानी का बिल और कचरा संग्रह टैक्स बढ़ा दिया गया, लेकिन सुविधाएं वैसी ही हैं। कचरा गाड़ियां तीन-तीन दिन बाद आती हैं। बिना वजह टैक्स थोपना गलत है। हमने विरोध किया, लेकिन बैठक में इसे पास कर दिया गया, जो जनता के साथ छल है।

महापौर बोले, विकास के लिए जरूरी कदम

महापौर विक्रम आहूजा ने सफाई दी कि सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए ये कदम उठाने पड़े। घरों तक पानी पहुंचाने का खर्च 450 रुपये है, लेकिन सिर्फ 275 रुपये लेते हैं। कचरा टैक्स 120 रुपये मासिक है, जो रोज तीन रुपये बनता है। नई पाइपलाइन बिछाकर हर वार्ड में समय पर पानी पहुंचेगा।

कांग्रेस का विरोध, बीजेपी का तर्क

महापौर ने कहा कि हर बैठक में कांग्रेस पार्षद विरोध ही करते हैं। शहर के विकास में उनका कोई हाथ नहीं। हम विकास के प्रस्ताव लाते हैं, लेकिन वे हल्ला मचाते हैं। जनता के फायदे वाले फैसलों को मंजूरी देते हैं ताकि शहर तरक्की करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर