Mahakaushal Tines

Chhindwara News : अमरवाड़ा में किसान की बेरहमी से हत्या, सिर पर गहरी चोट और एक आंख फूटी

Chhindwara News : अमरवाड़ा में किसान की बेरहमी से हत्या

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। करब ढोल गांव में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। खेत में बने मकान में 30 वर्षीय किसान नीतीश वर्मा का शव संदिग्ध हालत में मिला। नीतीश बुधवार शाम फसल की सिंचाई करने खेत गया था, लेकिन रात भर लौटा नहीं। सुबह करीब 8 बजे बड़ा भाई उसे देखने पहुंचा तो मकान के अंदर शव पड़ा मिला।

हत्या के साफ निशान (Chhindwara News)

– सिर पर गहरी चोट के गंभीर निशान
– एक आंख फूटी हुई
– शरीर पर मारपीट के अन्य निशान

परिजनों ने इसे स्पष्ट हत्या बताया और पुरानी रंजिश का शक जताया है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सूचना मिलते ही अमरवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्र को सील कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। FSL टीम और डॉग स्क्वॉड बुलाई गई है।

नीतीश का किसी से विवाद चल रहा था (Chhindwara News)

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जो मौत के सही कारण और समय बताएगी। परिजनों ने आरोप लगाया कि नीतीश का किसी से विवाद चल रहा था। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। गांव में मातम पसरा हुआ है। नीतीश अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। पुलिस का दावा है कि जल्द खुलासा होगा। जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर