Mahakaushal Times

Chhindwara News : MP खेल महोत्सव में विवाद, एकलव्य स्कूल प्राचार्य से झड़प; तीन BJP नेताओं पर कार्रवाई

Chhindwara News : MP खेल महोत्सव में विवाद, एकलव्य स्कूल प्राचार्य से झड़प

Chhindwara News : छिंदवाड़ा (तामिया)। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के दौरान प्राचार्य और भाजपा नेताओं के बीच हुए विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है। प्राचार्य राजेश कुशवाहा ने भाजपा नेताओं पर बच्चों के सामने अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया, जबकि भाजपा ने इसे एकपक्षीय कार्रवाई बताया। तामिया पुलिस ने तीन भाजपा नेताओं – विकासखंड प्रभारी वतन उपाध्याय, सतीश मिश्रा (कांग्रेस से भाजपा में आए) और मंडल अध्यक्ष पवन बंजारा (अमरवाड़ा विधायक प्रतिनिधि) – के खिलाफ शांति भंग की आशंका पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

प्राचार्य के आरोप (Chhindwara News)

कार्यक्रम के दौरान सतीश मिश्रा ने टेंडर और यूनिफॉर्म को लेकर बच्चों से बात की और अभद्रता की। विवाद बच्चों के सामने बढ़ा, छात्राएं सहम गईं। स्थानांतरण की धमकी दी गई। परीक्षा के कारण सीमित बच्चों को ही बुलाया था, इसी पर विवाद हो गया। प्राचार्य ने शिकायत जनजातीय कार्य मंत्रालय दिल्ली तक पहुंचाई, जो कलेक्टर होते हुए SDM तक आई।

भाजपा का पलटवार (Chhindwara News)

बुधवार को भाजपा मंडल तामिया ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि प्राचार्य ने आयोजकों का अपमान किया, लेकिन पुलिस ने बिना पक्ष सुने कार्रवाई की। भाजपा नेताओं ने खुद को निर्दोष बताया और प्राचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

कलेक्टर के निर्देश पर शासकीय संस्थाओं से सहयोग लिया गया था। अन्य विकासखंडों में निजी पंडाल थे, लेकिन तामिया में पूरा आयोजन एकलव्य स्कूल पर निर्भर था। 3 दिसंबर को BEO की बैठक में स्कूल को venue तय किया गया था।

मामला अब प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर गरमाया हुआ है। पुलिस जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयानों के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। इलाके में तनाव बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर