Mahakaushal Times

Chhindwara News : सांसद आवास पर युवकों के बीच हिंसक झड़प, वीडियो वायरल

Chhindwara News : सांसद आवास पर युवकों के बीच हिंसक झड़प, वीडियो वायरल

Chhindwara News : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कानून-व्यवस्था की पोल खोलने वाली एक घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत परासिया रोड पर, जो सांसद के निवास और कार्यालय से महज कुछ दूरी पर है, दो युवा गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी और इलाकाई दबदबे की जंग ने खौफनाक रूप ले लिया। गुरुवार को सड़क पर करीब 10 मिनट तक चले उपद्रव में युवक एक-दूसरे को बेल्ट और बैट से दौड़ाकर पीटते नजर आए।

मारपीट से इलाके में हड़कंप (Chhindwara News)

वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि व्यस्त ट्रैफिक के बीच हमलावर बेखौफ होकर वार कर रहे थे। न तो उन्हें पुलिस की चिंता थी और न ही राहगीरों की। इस मारपीट से इलाके में हड़कंप मच गया, लेकिन आसपास के लोग सिर्फ देखते रहे और किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।

शराब के नशे में थे युवक (Chhindwara News)

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विवाद की जड़ पुरानी अदावत और क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई है। सूत्रों के मुताबिक, शराब की दुकान के पास एक मैदान से शराब पीकर लौट रहे कुछ युवकों की दूसरे गुट से बहस शुरू हुई, जो देखते-देखते घातक झड़प में बदल गई। फुटेज में बैंगनी शर्ट पहने एक व्यक्ति बीच-बचाव करने का प्रयास करता दिख रहा है, मगर हिंसा नहीं रुक सकी।

घटना के वक्त पुलिस को तत्काल जानकारी नहीं मिली। सोशल मीडिया पर वीडियो फैलने के बाद ही कोतवाली थाने की टीम सक्रिय हुई। वीडियो के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर