Mahakaushal Times

Chhindwara News : महिला ने एक साथ दिया चार बच्चों को जन्म

Chhindwara News

Chhindwara News : छिंदवाड़ा (जुन्नारदेव)। रोरा ढेकनी माल गांव की गुनो (पति जगर सिंह) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल है। प्रसव नर्सिंग ऑफिसर पूजा सोनी ने सफलतापूर्वक कराया।

जच्चा और बच्चे स्वस्थ हैं, लेकिन नवजात कमजोर होने के कारण सभी को बेहतर देखभाल के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं और स्थिति सामान्य है।

परिजनों में खुशी का माहौल है। एक साथ चार किलकारियां गूंजने से अस्पताल और गांव में उत्साह है। यह दुर्लभ मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। मां-बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर