Mahakaushal Times

Chhindwara SIR : कांग्रेस भी करेगी एसएआर सर्वे, पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं को दिया टास्क

Chhindwara SIR : कांग्रेस भी करेगी एसएआर सर्वे

Chhindwara SIR : मध्यप्रदेश। छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने मतदाता सूची साफ करने के लिए कमर कस ली है। चुनाव आयोग 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) चलेगा, ताकि कोई वोटर छूटे नहीं और गलत नाम न आएं। पार्टी ने कहा कि सरकारी बीएलओ के साथ उसके बीएलओ भी यह काम करेंगे।

राजीव भवन कांग्रेस दफ्तर में छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विधानसभा प्रभारियों, पर्यवेक्षकों और बीएलओ की बैठक हुई। यहां SIR के कामों की ट्रेनिंग दी गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने बताया कि पूर्व सीएम कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ लगातार कह रहे हैं कि मतदाता सूची पर नजर रखें।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह दौरा महत्वपूर्ण है। सरकारी बीएलओ फॉर्म बांटेंगे, कांग्रेस के बीएलओ सही भरवाएं। नामों की जांच करें कि कौन शामिल है, कौन नहीं।

देश के 12 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में SIR होगा। बिहार में आधार कार्ड न जोड़ने पर विवाद हुआ था, जो सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर बाद में जोड़ा गया। इस बार आधार को दस्तावेजों में शामिल कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर