Mahakaushal Times

रैपर बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर विवाद, हरियाणा में FIR दर्ज; जानिए क्या है पूरा मामला


मुंबई। मशहूर रैपर और सिंगर Badshah अपने नए हरियाणवी गाने Tattiri को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस गाने के खिलाफ हरियाणा में शिकायत दर्ज होने के बाद पंचकुला के सेक्टर-20 स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गाने के म्यूजिक वीडियो में इस्तेमाल किए गए शब्दों, इशारों और कुछ विजुअल्स पर आपत्ति जताई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाई गई लड़कियों के साथ कुछ दृश्य और जेस्चर आपत्तिजनक हैं, जो समाज में गलत संदेश दे सकते हैं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने शिकायत के आधार पर बादशाह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296 और Indecent Representation of Women (Prohibition) Act, 1986 की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि गाने के जरिए अश्लीलता को बढ़ावा दिया गया और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला आयोग में भी पहुंची शिकायत

बताया जा रहा है कि पानीपत की सविता आर्य और रोहतक के वकील राज नारायण पंघाल ने भी इस गाने के खिलाफ अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं। सविता आर्य ने हरियाणा महिला आयोग में शिकायत की, जबकि पंघाल ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में मामला उठाया है।

शिकायतकर्ताओं ने गाने की एक लाइन—“आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने”—पर भी आपत्ति जताई है।

13 मार्च को होगी सुनवाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में बादशाह को 13 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे सुनवाई के लिए पानीपत में बुलाया गया है।

‘टटीरी’ शब्द का मतलब क्या है?
हरियाणवी बोलचाल में “टटीरी” शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर एक चंचल या आकर्षक लड़की के लिए किया जाता है। हालांकि कई लोग इसे आपत्तिजनक या दोहरे अर्थ वाला शब्द मानते हैं, जिसकी वजह से गाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
घुटी क्युन घुटी क्युन करे टटीरी
म्हारे री मंदरें पे बोलिये टटीरी
घुटी क्युन घुटी क्युन करे टटीरी
म्हारे री मंदरें पे बोलिये टटीरी

घुटी गुं घुटी क्युन करे टटीरी
म्हारे री मंदरें पे बोलिये टटीरी
घुटी गुं घुटी क्युन करे टटीरी
म्हारे री मंदरें पे बोलिये टटीरी

आया बादशाह डोली चढ़ाने
इन सबकी घोड़ी बनाने
थोड़े पागल थोड़े सयाने
हम आये इनके प्लांस के घोड़े लगाने

ऐ.. लौंडे करते बकबक
हम शत प्रतिशत ये लडके लगभग
हम पूरी दुनिया में देखो करते करतब
पर इश बॉय दिल्ली है मरते दम तक

मैं ही शॉन मैं ही वेन
मैं ही सीन मैं ही गेम
मेरे खून में है जीत देख पास आके पेन
कलाकार का है ब्रेन डबल आर की है क्रेन
औडेमार्स का है टाइम बुल्गारी की चेन

इंसान इनसाने मेरा काम इनसाने
दो ही दोस्त हैं मेरे
मेरा पेन मेरा पेन मेरी बंदी कोकेन
मेरे गाने प्रोपेन
मेरे सर पे है क्राउन मेरे मुँह पे है फेम

घुटी गुं घुटी गुं करे टटीरी
म्हारे री मंदरें पे बोलिये टटीरी
घुटी गुं घुटी गुं करे टटीरी
म्हारे री मंदरें पे बोलिये टटीरी
कल्चर किंग!

अरे छोरा अपनी आली पे आया होया है
पंजा रेस पे पूरा ही दबाया होया है
इन गमरों का गेम बजाया होया है
अकेले ने ही सिस्टम हिलाया होया है

यह… बिन दानो की चल्ली
तु भी नल्ला तेरी गैंग भी नल्ली
तु वेल कनेक्टेड पोलिटिकली
मैं वेल कनेक्टेड स्पिरिचुअली

मेन स्ट्रीम कमर्शियल में लिरिकली
अभी अंडररेटेड मैं क्रिमिनली
इनकी डाल नहीं गली इनकी ग***े

जल्ली
इश साल पूरी कर दूंगा तसल्ली मैं

घुटी गुं घुटी गुं करे टटीरी
म्हारे री मंदरें पे बोलिये टटीरी
घुटी गुं घुटी गुं करे टटीरी
म्हारे री मंदरें पे बोलिये टटीरी
घुटी क्युन घुटी क्युन करे टटीरी
कल्चर किंग
म्हारे री मंदरें पे बोलिये टटीरी
घुटी क्युन घुटी क्युन करे टटीरी
म्हारे री मंदरें पे बोलिये टटीरी
क्या है टटीरी का अर्थ

अगर आप टटीरी शब्द को गूगल करें तो पाएंगे टटीरी एक मध्यम आकार का जलचर पक्षी होता है। यह पक्षी अपनी खास अवाजा के लिए जाना जाता है। एआई के मुताबिक, “घुटी क्युन घुटी क्युन करे टटेरी” का अर्थ है- टिटहरी, तू ऐसी दबी-दबी या घुटती हुई आवाज़ में क्यों बोल रही है?

फिलहाल यह मामला कानूनी जांच के दायरे में है और आगे की कार्रवाई जांच और सुनवाई के बाद तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर