मध्यप्रदेश। एमवाय अस्पताल (MY Hospital) के चूहा कांड मामले में हाई कोर्ट आज सुनवाई करेगा। जबलपुर हाई कोर्ट ने मामले पर स्वतः संज्ञान लिया था। मामला इंदौर हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था।
चूहा कांड मामले में दो बच्चों की जान गई थी। हालांकि प्रशासन का कहना था कि, बच्चों की मौत का कारण निमोनिया था। इस मामले पर जायस संगठन ने आंदोलन की बात कही थी। अदालत में सुनवाई के चलते 6 अक्टूबर तक आंदोलन स्थगित कर दिया गया। संगठन के द्वारा अस्पताल के डीन और अधीक्षक को हटाए जाने की मांग की जा रही है।