Mahakaushal Times

खंडवा के हरसूद में लव जिहाद पीड़िता का अंतिम संस्कार, क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव

खंडवा के हरसूद में लव जिहाद पीड़िता का अंतिम संस्कार, क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव

MP Love Jihad Case : मध्यप्रदेश के हरसूद के फोकटपुरा इलाके में लव जिहाद का शिकार बनी एक दलित युवती का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी अरबाज और उसके परिवार के सात सदस्यों पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। अरबाज अभी फरार है, उसके परिवार से दो लोगों को पकड़ा गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।

गुरुवार की आधी रात को धरना और विरोध प्रदर्शन के दौरान गुस्साए लोगों ने अरबाज के घर में आग लगा दी। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित युवती की मां ने बताया कि आरोपी कैसे धर्म बदलने का दबाव डालता था और शादी के लिए मजबूर करता था। जब उन्होंने परिवार से शिकायत की, तो वे भी उन्हें तंग करने लगे। मां ने कहा कि दोषियों को सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। चूंकि मामला दलित समाज की लड़की का है, इसलिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अंतिम संस्कार में पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर