दतिया। मध्य प्रदेश दतिया में स्थित प्रसिध पीताम्बरा पीठ में दर्शनार्थियों की सुविधा, सुरक्षा एवं मंदिर परिसर में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुले में साधना-जप पर पूर्ण रोक लगा दी गई है।
जनसम्पर्क अधिकारी निहारिका मीना ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय मणिपुर धाम नया स्वामी साधना केंद्र पीताम्बरा पीठ मंदिर परिसर में गत दिवस जिला प्रशासन द्वारा पीठ प्रबंधन के साथ हुई बैठक में लिया गया। पीठ प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि पीताम्बरा पीठ परिसर में खुले में बैठकर साधना या जप करने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके साथ ही पीठ प्रबंधन द्वारा साधकों एवं पंडितों के लिए दो स्थान निर्धारित किए गए है।
बैठक में यह तथ्य भी सामने आया कि पीताम्बरा पीठ परिसर स्थित वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर में विभिन्न साधकों द्वारा साधना किए जाने से मंदिर परिसर में भीड़, अव्यवस्था एवं दर्शनार्थियों को असुविधा की स्थिति बनती है। बैठक में लिए गए निर्णय वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की साधना नहीं की जाएगी। खुले में बैठकर साधना/जप पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साधना/जप केवल पीठ प्रबंधन द्वारा निर्धारित स्थानोंकृमणिपुर धाम एवं नया स्वामी साधना केंद्र में ही किया जाएगा। दर्शनार्थियों की सुविधा, सुरक्षा तथा मंदिर परिसर में शांति एवं अनुशासन बनाए रखना सर्वोपरि रहेगा। उक्त निर्णय/व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू रहेगी।