Mahakaushal Times

Datia News : सड़क किनारे छोड़ी 15 दिन की नवजात, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

Datia News : सड़क किनारे छोड़ी 15 दिन की नवजात, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

Datia News : मध्यप्रदेश के दतिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने ममता को शर्मसार कर दिया। सेवड़ा थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में एक महिला ने अपनी 15 दिन की नवजात बेटी को सड़क के किनारे छोड़कर भाग गई।

गांव वालों को बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने आसपास देखा, लेकिन कोई नहीं मिला। फौरन पुलिस को खबर की।

पुलिस ने नवजात को सुरक्षित बरामद कर महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंप दिया। अब बच्ची की मां की तलाश तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर