Deva Pardi murder case : मध्यप्रदेश। देवा पारदी हत्याकांड मामले में फरार TI संजीत मावई को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय पुलिस की मदद से उसे गुना-बदरवास रोड से गिरफ्तार किया गया है। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि, फरार TI संजीत मावई ने शिवपुरी के बदरवास पुलिस थाने में सरेंडर किया। बहरहाल सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी के लिए एमपी पुलिस को अक्टूबर 8 तक की डेडलाइन दी थी। इसके पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
CBI ने तत्कालीन ऊमरी पुलिस चौकी प्रभारी उत्तम सिंह कुशवाह को गिरफ्तार किया था। इस समय वे इंदौर की जेल में बंद है।
दरअसल, 15 जुलाई 2024 को बीलाखेड़ी के रहने वाले देवा पादरी की शादी गुना में होने वाली थी। शादी वाले दिन यानी 14 जुलाई 2024 को शाम 4 से 5 बजे के बीच पुलिस गांव पहुंची और देवा पारदी समेत उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया। म्यान थाने में देवा और उसके चाचा से मारपीट की गई। इसके अगले दिन देवा पादरी की मौत हो गई।