Mahakaushal Tines

Dhruvandhar Movie : ‘धुरंधर’ देखते-देखते सिनेप्लेक्स में बवाल, दर्शकों की आपसी मारपीट का वीडियो वायरल

Dhruvandhar Movie : ‘धुरंधर’ देखते-देखते सिनेप्लेक्स में बवाल, दर्शकों की आपसी मारपीट का वीडियो वायरल

Dhruvandhar Movie : भोपाल। राजधानी के एक बड़े सिनेप्लेक्स में रविवार रात फिल्म ‘धुरंधर’ का शो चल रहा था, तभी हॉल के अंदर अचानक हंगामा शुरू हो गया। दो गुटों में मामूली बात को लेकर बहस हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। पूरी घटना किसी दर्शक ने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्टाफ दौड़कर बीच-बचाव करने पहुंचा (Dhruvandhar Movie)

वीडियो में साफ दिख रहा है कि शो चलते वक्त अचानक कुछ लोग सीटों से खड़े होकर एक-दूसरे पर चिल्लाने लगते हैं। फिर धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। हॉल की लाइटें ऑन कर दी गईं और स्टाफ दौड़कर बीच-बचाव करने पहुंचा। कुछ देर में स्थिति काबू में आ गई। अच्छी बात यह रही कि मारपीट ज्यादा नहीं बढ़ी और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

छोटी-मोटी बात से शुरू हुआ था विवाद (Dhruvandhar Movie)

सिनेप्लेक्स प्रबंधन ने बताया कि झगड़ा सीट को लेकर या किसी की टांग लगने जैसी छोटी-मोटी बात से शुरू हुआ था। स्टाफ ने तुरंत हस्तक्षेप कर मामला शांत कर दिया। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है और दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है।

फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। भोपाल के सिनेप्लेक्स में भी हाउसफुल शो चल रहे हैं। लेकिन इस घटना ने साफ कर दिया कि भीड़ ज्यादा होने पर छोटी बातें भी बड़ा रूप ले सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर