Mahakaushal Times

धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज रणवीर सिंह बने हमजा अली एक्शन और बदले की कहानी ने बढ़ाया रोमांच

नई दिल्ली। निर्देशक आदित्य धर की सुपरहिट फिल्म धुरंधर ने पिछले साल दिसंबर में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त इतिहास रच दिया था और अब उसके सीक्वल धुरंधर 2 द रिवेंज को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर पहुंच चुका है। हाल ही में फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और फैंस इसे पहले से ही ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन कॉमा इमोशन और देशभक्ति की झलक देखने को मिलती है जिसने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।

फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने दमदार अवतार में दिखाई दे रहे हैं। कहानी में वह एक रॉ एजेंट के रूप में मिशन पर निकलते हैं और हमजा अली नाम के गैंगस्टर का रूप धारण कर दुश्मनों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की कोशिश करते हैं। ट्रेलर में दिखाए गए एक्शन सीक्वेंस कॉमा तेज रफ्तार कहानी और बड़े स्तर की सिनेमैटोग्राफी ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। सोशल मीडिया पर ट्रेलर को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और कई फैंस इसे साल की सबसे बड़ी फिल्म बता रहे हैं।

धुरंधर की सफलता ने रणवीर सिंह के करियर को एक नई ऊंचाई दी थी। फिल्म ने भारत में करीब 838 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 1300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा पहुंच गई थी। इतनी बड़ी सफलता के बाद मेकर्स को उम्मीद है कि इसका सीक्वल पहले भाग के सभी रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी मजबूत स्टारकास्ट भी है। रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त कॉमा अर्जुन रामपाल कॉमा अक्षय खन्ना कॉमा आर माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। संजय दत्त एक सख्त पुलिस अफसर की भूमिका निभाते दिखाई देते हैं जबकि अर्जुन रामपाल का खतरनाक विलेन अवतार कहानी में रोमांच बढ़ाता है। वहीं अक्षय खन्ना की दमदार अदाकारी और आर माधवन की गंभीर मौजूदगी फिल्म की कहानी को संतुलित बनाती है।

फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी शाश्वत सचदेव ने संभाली है और ट्रेलर में ही इसके बैकग्राउंड म्यूजिक ने दर्शकों को प्रभावित किया है। पहले भाग की तरह इस बार भी मेकर्स ने बड़े पैमाने पर एक्शन और ड्रामा पेश करने की तैयारी की है।

दिलचस्प बात यह भी रही कि पिछली फिल्म को मिडिल ईस्ट के कुछ देशों में बैन कर दिया गया था लेकिन इसके बावजूद वहां इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि कई दर्शक खास तौर पर भारत आकर फिल्म देखने पहुंचे थे। यही वजह है कि अब सीक्वल को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

अब दर्शकों की निगाहें 19 मार्च पर टिकी हैं जब ईद के मौके पर धुरंधर 2 द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हालांकि फिल्म को अभी भारत में सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र मिलना बाकी है। हाल के समय में कुछ फिल्मों को सेंसर की प्रक्रिया के कारण देरी और कट्स का सामना करना पड़ा है इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि धुरंधर 2 को बिना किसी बड़े बदलाव के रिलीज की मंजूरी मिलती है या नहीं।फिलहाल ट्रेलर ने इतना जरूर साफ कर दिया है कि फिल्म का एक्शन कॉमा कहानी और स्टार पावर दर्शकों को बड़े पर्दे पर एक और जबरदस्त सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर