Dindori News : डिंडौरी। संदीपनी शासकीय विद्यालय के शिक्षक प्रशांत साहू को आखिरकार पुलिस ने सागर जिले के देवरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। छात्राओं को वॉट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजने और मिलने का दबाव बनाने के आरोपी के खिलाफ पिछले कई दिनों से अमरपुर में भारी आक्रोश था। व्यापारियों ने बाजार बंद रखा था, महिलाएं-ग्रामीण धरने पर थे।
गिरफ्तारी की खबर जैसे ही अमरपुर पहुंची, पूरा इलाका राहत की सांस लेते दिखा। लोग पुलिस की तारीफ करते नजर आए।
कैसे पकड़ा गया आरोपी (Dindori News)?
SP वाहिनी सिंह ने विशेष टीम गठित की। आरोपी लगातार लोकेशन बदल रहा था।
कड़ी मशक्कत के बाद वह सागर के देवरी गांव में छिपा मिला। गुरुवार देर रात दबिश देकर पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। चैट, फोटो और अन्य डिजिटल साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। जल्द चालान पेश किया जाएगा। (Dindori News) अभिभावकों ने मांग की है कि पीड़ित छात्राओं को काउंसलिंग और मनोवैज्ञानिक सहायता दी जाए। SP ने आश्वासन दिया है कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र में अब शांति है, लेकिन लोग कह रहे हैं – “न्याय मिले, तभी विश्वास लौटेगा।”