Mahakaushal Times

Dindori News : सदर के बेटे ने शेयर की कुणाल कामरा की विवादित RSS टी-शर्ट वाली फोटो, मचा बवाल

Dindori News : सदर के बेटे ने शेयर की कुणाल कामरा की विवादित RSS टी-शर्ट वाली फोटो, मचा बवाल

Dindori News : डिंडौरी शहर में एक बार फिर धार्मिक तनाव भड़क उठा है। जामा मस्जिद के सदर शेख सफीक के बेटे शेख शाहीक ने मंगलवार रात सोशल मीडिया पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की वह फोटो शेयर की, जिसमें वह RSS लिखी हुई टी-शर्ट पहने हुए है और जिसे हिंदू संगठन लगातार अपमानजनक बता रहे हैं। फोटो वायरल होते ही भाजपा, RSS, बजरंग दल और अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बुधवार सुबह से कोतवाली थाने के सामने जमा हो गए। भीड़ लगातार बढ़ रही है और शाहीक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रही है।

हिंदू संगठनों ने इसे “सुनियोजित साजिश” करार देते हुए कहा कि बार-बार एक ही परिवार की ओर से हिंदू संगठनों और भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। दो महीने पहले भी जामा मस्जिद सदर सहित परिवार के लोगों पर बिना अनुमति मुख्य मार्ग रोकने और पुलिस से अभद्रता करने के आरोप में FIR दर्ज हुई थी।

सदर शेख सफीक का पक्ष (Dindori News)

एक मीडिया संस्थान से बातचीत में शेख सफीक ने कहा, “फोटो में RSS नहीं, PSS लिखा हुआ है। हमने गलती से शेयर कर दिया था, तुरंत डिलीट भी कर दिया। हम किसी की भावना आहत नहीं करना चाहते।” हालांकि उनका यह दावा भीड़ को शांत नहीं कर पाया।

कोतवाली पर बवाल, भारी पुलिस बल तैनात (Dindori News)

सुबह से ही RSS-बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता कोतवाली के सामने जमा हैं। नारेबाजी हो रही है और बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी है। पुलिस ने भारी बल तैनात कर दिया है। ASP और SDOP मौके पर मौजूद हैं। अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है, लेकिन दबाव इतना है कि प्रशासन हरकत में आ गया है।

शहर में तनाव का माहौल है। दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है, लेकिन कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं। मामला जिस तेजी से बढ़ रहा है, उससे बड़ा प्रदर्शन होने की आशंका है। प्रशासन किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए अलर्ट मोड में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर