Mahakaushal Tines

Dindori News : नौ महीने से सूखी नल जल योजना, ग्रामीणों ने अमरकंटक हाइवे जाम किया

Dindori News

Dindori News : मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में आदिवासी इलाके के लोग पानी की किल्लत से त्रस्त हैं। ऐसे में करंजिया जनपद के धवाडोंगरी पंचायत के ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह डिंडौरी-अमरकंटक सड़क पर कनकधारा के पास चक्का जाम लगा दिया। उन्होंने बताया कि पंचायत में नौ महीने से नल जल योजना बंद पड़ी है।

गुस्साए ग्रामीण सुबह नौ बजे सड़क पर उतर आए –

लोग कुओं व अन्य जगहों के गंदे पानी पर गुजारा करने को मजबूर हैं। गांव के बोर भी खराब हो चुके हैं। अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन कोई कदम नहीं उठा। गुस्साए ग्रामीण सुबह नौ बजे सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। एक घंटे बाद भी कोई अफसर नहीं पहुंचा, इससे दोनों तरफ वाहन रुक गए।

अधिकारियों ने योजना दोबारा चालू करने का भरोसा दिया –

जाम की खबर पर गाड़ासरई थाना प्रभारी, पीएचई इंजीनियर अंशुल बिसेन, नायब तहसीलदार शैलेश गौर, राजस्व निरीक्षक व पटवारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने योजना दोबारा चालू करने का भरोसा दिया। तुरंत बोरिंग मशीन बुलाई गई और बंद बोर की सफाई शुरू कर दी। इसके बाद ग्रामीण राजी हो गए। सुबह नौ बजे लगा जाम दस बजकर तीस मिनट पर खत्म हुआ, फिर सड़क पर ट्रैफिक सुचारू हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर